विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबलपुरः महाकुंभ से वापस लौट रहे ट्रैवलर की ट्रक से भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

Published: Tue, 11 Feb 2025 11:06 AM (IST)

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पास सिहोरा में एक भयानक सड़क हादसे में ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर ...और पढ़ें

MP में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर (फोटो-जागरण)
MP में भीषण सड़क हादसा, ट्रैवलर की ट्रक से टक्कर (फोटो-जागरण)

HighLights

  1. ट्रैवलर में सवार लोग आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे, प्रयागराज से लौट रहे थे।
  2. जबलपुर जिले के सिहोरा में ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
  3. इस सड़क हादसे में सात लोगों की मौत और कई लोग घायल।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के करीब सिहोरा में एक ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ट्रैवलर में सवार सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

ट्रैवलर में सवार लोग आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। तभी सिहोरा के करीब उनका वाहन एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रैवलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कई लोग अभी ट्रैवलर में फंसे हुए हैं और पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू में जुटी है।

प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गए थे

दुर्घटना नेशनल हाईवे 7 पर सिहोरा के पास हुई। बता दें कि ट्रैवलर में सवार सभी लोग आंध्र प्रदेश से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

अचानक फटा ट्रक का टायर

  • जानकारी के अनुसार ट्रक एमपी 20 जेडएल 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था।
  • सुबह लगभग 8:45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा।
  • इसके बाद वह एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड पहुंच गया।
  • इस वजह से प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर ने एपी 29 डब्ल्यू 1525 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई।

इनर रिंग रोड पर हुआ हादसा

वहीं आगरा में इनर रिंग रोड पर मंगलवार की सुबह महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। बस में 40 लोग सवार थे। दो महिलाओं की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढे़ 7 बजे हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: UP Accident: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं संग हादसा, फिरोजाबाद में बस पलटने से एक महिला की मौत; आगरा में दो घायल