विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Accident: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं संग हादसा, फिरोजाबाद में बस पलटने से एक महिला की मौत; आगरा में दो घायल

Published: Tue, 11 Feb 2025 11:04 AM (IST)

UP Accident News प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही बस आगरा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। ...और पढ़ें

UP Accident News: प्रयागराज से मथुरा श्रद्धालुओं को लेकर आ रही थी बस
UP Accident News: प्रयागराज से मथुरा श्रद्धालुओं को लेकर आ रही थी बस

HighLights

  1. एत्मादपुर में रहनकलां इनर रिंग रोड के पास की घटना
  2. चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, बस में 40 यात्री थे
  3. प्रयागराज से मथुरा श्रद्धालुओं को लेकर आ रही थी बस

जागरण संवाददाता, आगरा। UP Accident News: प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं काे लेकर आ रही बस मंगलवार सुबह छह बजे एत्मादपुर में इनर रिंग रोड पर रहनकलां के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक को झपकी लगने पर हादसा होने पर सवारियों में चीख-पुकार मा मच गई।

बस में 40 यात्री थे, जो महाकुंभ से लौटकर मथुरा जा रहे थे। हादसे में श्रद्धालु मूलचंद उनकी पत्नी पुष्पा घायल हो गईं। दोनों भरतपुर रहासभगोरा भरतपुर रोड मथुरा के रहने वाले हैं। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सकुशल अन्य यात्रियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों से भेज दिया।

महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे मथुरा के 40 श्रद्धालु

हादसा मंगलवार सुबह छह बजे हुआ। मथुरा के भरतपुर रोड के रहने वाले 40 श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करके प्रयागराज से लौट रहे थे। इनर रिंग रोड पर चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के रुकते ही उसमें सवार लोग कूद कर भाग निकले। श्रद्धालुओं का कहना था कि गनीमत रही कि बस डिवाइडर पर ही रुक गई। डिवाइडर को पार करके सड़क के दूसरी ओर नहीं गई, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था।

आगरा में क्षतिग्रस्त बस।

सभी सवारियों को दूसरे वाहनों से भेजा मथुरा

एसीपी एत्मादपुर पीयूषकांत राय ने बताया कि हादसा चालक को झपकी लगने से हुआ। सभी सवारियां सकुशल हैं। उन्हें दूसरे वाहनों से मथुरा रवाना कर दिया गया।

फिरोजाबाद में भी हुआ हादसा, एक महिला की मौत

प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे मथुरा के श्रद्धालुओं की बस सोमवार रात तीन बजे सिक्सलेन बाइपास पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। दुर्घटना में एक वृद्धा की मृत्यु हो गई और 18 घायल हो गए। दुर्घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलाें को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

घटना रामगढ़ क्षेत्र में सांती पुल और ममता डिग्री कालेज के बीच हुई। माना जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हुई और खाई में जाकर पलट गई। जिससे यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सभी एक-दूसरे के ऊपर गिरे। चालक और क्लीनर मौके से भाग गए।

बस पलटने के बाद सड़क पर खड़े श्रद्धालु।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस 19 घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। यहां डाक्टर ने 68 वर्षीय शांती देवी निवासी पृथ्वी वाली कालोनी थाना गोविंद नगर, मथुरा को मृत घोषित कर दिया। सभी यात्री मथुरा के अलग अलग स्थानों के निवासी हैं। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि बस में 55 यात्री थे। इनमें से छह लोगों को ही ज्यादा चोटें थीं। इन्हें भर्ती कराया गया है। अन्य प्राथमिक उपचार कराकर चले गए।

इन्हें कराया गया है भर्ती

पार्वती 35 वर्ष, शारदा शर्मा 62 वर्ष, अवध किशोर 42 वर्ष, सुनीता देवी 50 वर्ष, विजय देवी 60 वर्ष और मंजू देवी 45 वर्ष। ये वीएसए कॉलेज रोड आनंद पूरी थाना कोतवाली, मथुरा के निवासी हैं।

ये भी पढ़ेंः कासगंज में हिंदुओं ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर, गांव वालों को मनाने के लिए SDM और CO पहुंचे; ये है वजह

ये भी पढ़ेंः तीन गांव में सियार का खौफ, हमले में 12 ग्रामीण घायल... वन विभाग के अधिकारी बोले- 'अकेले नहीं निकलें ग्रामीण'