पराली जलाने की झंझट खत्म: सुपर सीडर से यूपी के किसानों को मिल रहा दोहरा लाभ, घट रही खेती की लागत; मुनाफा बढ़ा
धान की कटाई के बाद गेहूं की बोआई के लिए किसान अब आधुनिक कृषि यंत्र सुपर सीडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह तकनीक पराली जलाने की समस्या को खत्म करती है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सुपर सीडर से धान की पराली खेत में ही मिट्टी में मिलती है।
यह तकनीक जुताई, डीजल, मजदूरी और समय की बचत करती है।
कम बीज और खाद से गेहूं की बोआई अधिक प्रभावी होती है।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। धान की कटाई के बाद गेहूं की बोआई के लिए किसान अब आधुनिक कृषि यंत्र सुपर सीडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तकनीक से जहां खेत में धान के अवशेषों को जलाने या हटाने की जरूरत कम पड़ती है, वहीं एक ही बार में खेत की तैयारी और गेहूं की बोआई का काम पूरा हो जाता है। इससे किसानों को जुताई, डीजल, मजदूरी और समय की बचत हो रही है। साथ ही खेत में मौजूद धान की पराली मिट्टी में मिलकर जैविक पदार्थ बढ़ाने में भी मदद करती है।
कृषि विशेषज्ञ डा. एके सिंह के अनुसार सुपर सीडर में रोटरी ब्लेड धान के बचे डंठलों और पुआल को काटकर मिट्टी में मिला देते हैं। इसके बाद मशीन के फरो ओपनर निर्धारित गहराई पर गेहूं का बीज और खाद डालते हैं।
रोलर मिट्टी को बीज के ऊपर दबाकर उसे ढक देता है। इस तरह खेत की अलग-अलग जुताई, पाटा लगाने और छिटकवां बोवाई करने की जरूरत काफी हद तक समाप्त हो जाती है। एक एकड़ की बोआई में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है।
बीज-खाद का बेहतर इस्तेमाल
सुपर सीडर में बोआई के लिए एक बीघे में 15 किलो बीज और लगभग 15 किलो डीएपी व एनपीके मिक्चर खाद लगती है। जब कि छिड़काव विधि से बोवाई में 20 किलो बीज व उतनी ही खाद लगती है।मशीन में खाद व बीज के डालने के लिए अलग-अलग बाक्स लगे होते हैं।
यह भी पढ़ें- 28 साल बाद आया फैसला: आगजनी-तोड़फोड़ के मामले में पूर्व सांसद बनवारी लाल समेत तीन को 3-3 साल की सजा
इससे दोनों निर्धारित कतारों में उचित गहराई पर पहुंचते हैं। धान की पराली को खेत में ही मिट्टी में मिलाने से जैविक पदार्थ बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे मिट्टी की संरचना और नमी धारण करने की क्षमता में सुधार हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।