यूपी विधानसभा चुनाव 2027: वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, 16 दिसंबर तक जुड़वा या सुधरवा सकेंगे अपना नाम
सुलतानपुर में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। ड्राफ्ट सूची ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
सुलतानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2027 चुनाव हेतु शुरू।
ड्राफ्ट सूची जारी, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने/सुधारने का मौका।
अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को होगी प्रकाशित।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। मंगलवार को बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता सूची अभियान शुरू किया गया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम अंतिम चरण है। इसके तहत 17 नवंबर 2026 को ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गई है।
सभी बूथों पर मतदाता सूची को रखकर लोगों को देखने को दिया जा रहा है। इस सूची में नये नाम जोड़ना या हटाना और सुधार करने के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक का समय है। जिसमे दावे-आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा।
इसके बाद फाइनल मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को जारी होगी। नाम नहीं होने की स्थिति में फार्म छह भरना है। नया नाम जोड़ने के लिए नाम में गलती है तो फार्म 8, सुधार के लिए किसी मृत शिफ्ट हुए व्यक्ति का नाम हटाना है तो फार्म 7 भरना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- हावड़ा-अमृतसर मेल के एसी बोगी का शीशा टूटने से हड़कंप, पत्थरबाजी की आशंका के बाद जांच शुरू
गोपालपुर बूथ पर दो लोग सूची देखने आए थे। उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज मिला है। दिन भर बीएलओ सुशीला देवी बूथ पर मौजूद रहीं।