विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हावड़ा-अमृतसर मेल के एसी बोगी का शीशा टूटने से हड़कंप, पत्थरबाजी की आशंका के बाद जांच शुरू

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:34 PM (IST)

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-अमृतसर मेल की एसी बोगी का शीशा दरका हुआ मिला, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रायबरेली में हावड़ा-अमृतसर मेल की एसी बोगी का शीशा दरका।

  2. शीशा दरकने के कारणों को लेकर पत्थरबाजी की आशंका जताई गई।

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हावड़ा से अमृतसर जा रही हावड़ा- अमृतसर मेल की एसी बोगी नंबर ए-वन का शीशा दरका हुआ मिला। घटना को लेकर यात्रियों और रेलवे परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, शीशा किन परिस्थितियों में दरका और इसकी वजह क्या रही, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना को लेकर कुछ लोगों में शीशा दरकने को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं रहीं। कोई पत्थरबाजी से शीशा दरकने की बात कही तो वहीं पुलिस अन्य कारण होने के दावे कर रही है। ट्रेन के एसी कोच का शीशा दरकने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें- रायबरेली : छठ खत्म होते ही स्टेशनों पर पैर रखने की भी जगह नहीं, ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

फिलहाल शीशा दरकने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बोगी का शीशा कहां और किन परिस्थितियों में दरका, इसकी जांच कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।