रायबरेली : छठ खत्म होते ही स्टेशनों पर पैर रखने की भी जगह नहीं, ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की
छठ पूजा समाप्त होने के बाद रायबरेली के रेलवे और बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ...और पढ़ें

रायबरेली के स्टेशन में ट्रेन में चढ़ने के लिए मशक्कत करते लोग। फोटो- जागरण
HighLights
छठ पूजा के बाद रायबरेली स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़।
ट्रेनों और बसों में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की।
यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनें और बसें चलाई गईं।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। छठ पूजा का पर्व संपन्न होने के बाद मंगलवार को रेलवे और बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। पर्व मनाने के लिए घर आए लोग अब वापस अपने कार्यस्थलों और दूसरे शहरों की ओर लौटने लगे हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर सुबह से ही यात्रियों की चहल-पहल बनी रही। वहीं ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला।
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मों पर ट्रेन का इंतजार करते यात्रियों की भीड़ नजर आई। जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही कोच में चढ़ने और उतरने के लिए यात्रियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग बच्चों और सामान को संभालते हुए ट्रेन में सवार होते दिखाई दिए।
कई यात्री निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पहुंचकर अपनी ट्रेन का इंतजार करते रहे। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चार स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। सभी स्टेशन मास्टर को भीड़ अधिक होने पर सूचना देने के लिए कहा गया है। यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एके सिंह का कहना है कि छठ पर्व समाप्त हुआ है।
इसको लेकर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। स्टेशन परिसर व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम डिपो के बस स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बसों में देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी: यूपी के 75 जिलों में बजेंगे हवाई हमलों के सायरन, छाएगा अंधेरा
बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बस स्टेशन पहुंचे यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी रही। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि छठ पूजा पर्व के बाद दिल्ली, कानपुर व लखनऊ मार्ग पर बसों के फेरे जरूरत के अनुसार बढ़ाए गए है। 60 प्रतिशत जिस मार्ग पर यात्री मिल रहे उन मार्ग पर भी बसों को भेजा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।