युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी: यूपी के 75 जिलों में बजेंगे हवाई हमलों के सायरन, छाएगा अंधेरा
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को युद्ध और हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
22 नवंबर को यूपी के 75 जिलों में मॉक ड्रिल।
शाम 6 बजे हवाई हमले का सायरन, फिर ब्लैकआउट।
युद्ध और हवाई हमले की आपातकालीन तैयारी का अभ्यास।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में युद्ध और हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 22 नवंबर को सभी 75 जिलों में एक साथ सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट माक ड्रिल होगी। शाम छह बजे हवाई हमले की चेतावनी का सायरन दो मिनट तक बजेगा। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट किया जाएगा। खतरा समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा।
नागरिक सुरक्षा विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार और निदेशक अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
अभ्यास में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें शामिल होंगी। इस दौरान घायलों को प्राथमिक उपचार देने, आग बुझाने और क्षतिग्रस्त भवनों से लोगों को निकालने का अभ्यास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना, यूपी में एक दिसंबर से शुरू होगा डोर-टू-डोर सर्वे
प्रशासन को नागरिकों को पहले से जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की अफवाह या घबराहट न फैले। प्रदेश के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा इकाइयां गठित की जा चुकी हैं। इनमें लगभग एक लाख स्वयंसेवक नामांकित हैं।