जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना, यूपी में एक दिसंबर से शुरू होगा डोर-टू-डोर सर्वे
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां लखनऊ में तेज हो गई हैं, जिसमें 30 नवंबर तक ऑनलाइन स्वगणना की जा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना संभव।
1 दिसंबर से 10,467 प्रगणक घर-घर करेंगे जनगणना।
व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीय रहेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत 30 नवंबर तक आमजन घर बैठे आनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना करेंगे।
लखनऊ में इस कार्य के लिए 10,467 प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए जा रहे हैं। आनलाइन स्वगणना करने वालों को भी प्रगणकों के आने पर जानकारी का सत्यापन कराना होगा। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण होगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी मिश्र ने जनगणना में लगे सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना के लिए आमजन https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर और ओटीपी से सत्यापन करने के बाद घर की लोकेशन, परिवार के मुखिया और सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकेंगे।
फार्म जमा करने पर मिलने वाली एसई आइडी सुरक्षित रखनी होगी। आनलाइन स्वगणना करने वालों को भी प्रगणकों के आने पर जानकारी का सत्यापन कराना होगा। जनगणना के दौरान 40 सवालों के जरिए परिवार के सदस्यों की आयु, शिक्षा, रोजगार, धर्म, मातृभाषा, वैवाहिक स्थिति, प्रवासन और बैंकिंग सुविधाओं समेत अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी।
पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण होगा। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम के तहत गोपनीय रहेगी। एडीएम ने लोगों से सही जानकारी देने और बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम पिन व ओटीपी साझा न करने की अपील की है।
ड्यूटी कटवाने के लिए आने लगे पत्र
जनगणना और मतदाता पुनरीक्षण संबंधी कार्य एक साथ होने से कर्मचारियों को समन्वय में दिक्कत हो रही है तो अनेक कर्मियों ने ड्यूटी कटवाने के लिए जोर-जुगाड़ शुरू कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- CM योगी के '1.27 करोड़ हिंदू वोटर गायब' वाले बयान पर आयोग का जवाब, कहा- जाति-धर्म के आधार पर नहीं जारी होते आंकड़े
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय में प्रतिदिन 10 से अधिक आवेदन आ रहे हैं, जिसमें वे विभिन्न कारणों से ड्यूटी न करने में असमर्थता जता रहे हैं। एडीएम मिश्र ने बताया कि यदि किसी की गलत ड्यूटी लगी है तो उसे निरस्त किया जा रहा है।