विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में 1.87 करोड़ से होगा नाले का निर्माण, पालिकाध्यक्ष ने पूजन कर किया कार्य का शुभारंभ

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:03 PM (IST)

सुलतानपुर में 1.87 करोड़ रुपये की लागत से लगभग दो किमी लंबे पक्के नाले का निर्माण शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

पालिकाध्यक्ष ने पूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।

पालिकाध्यक्ष ने पूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ।

HighLights

  1. सुलतानपुर में 1.87 करोड़ रुपये से पक्के नाले का निर्माण।

  2. लगभग दो किमी लंबा नाला जल निकासी में सहायक।

  3. शास्त्रीनगर, ओमनगर सहित कई मुहल्लों को जलभराव से राहत।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। शास्त्रीनगर-ओमनगर मार्ग से रेलवे लाइन के नीचे होकर वार्ड नरायनपुर में जल निकासी योजना के तहत पक्का नाला के निर्माण किया जाएगा। इससे कई मुहल्ले के लोगों को बरसात में जलभराव का समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। लगभग दो किमी लंबे नाले का निर्माण एक करोड़ 87 लाख रुपये से किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रेलवे लाइन से होकर जाने वाला यह निर्माणाधीन नाला कई स्थलों पर कच्चा व जर्जर होने से इस क्षेत्र में वर्षा ऋतु में जल-भराव की समस्या बनी रहती है।

समस्या के निदान के लिए पालिका द्वारा लगभग एक करोड़ 87 लाख रूपये की लागत से लगभग दो किमी लम्बे पक्के नाले का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके बनने से शास्त्री नगर, ओम नगर, पयागीपुर व नरायनपुर में जलनिकासी व्यवस्था को सुगम किया जा सकेगा।

इससे इस क्षेत्र में अतिवृष्टि से बनने वाली गड़ही व तालाबों में जल-भराव भी नहीं होगा। इस मौके पर पर सभासद अखिलेश मिश्र, गिरीश कुमार मिश्र, श्रवण, लालेन्द्र सिंह, पवन मौर्या, पुष्कर तिवारी, मो. तारिख व पालिका के सहायक अभियंता सन्तोष कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ओडीओपी के बाद अब यूपी में शुरू होगी 'वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट' योजना, हर जिले की कला को मिलेगा मंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।