दीपावली और छठ पर घर जाने की टेंशन खत्म! सुलतानपुर से पूर्वांचल के प्रमुख रूटों पर दौड़ेंगी 30 अतिरिक्त रोडवेज बसें
परिवहन विभाग ने दीपावली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुलतानपुर से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
छठ पर्व के लिए परिवहन विभाग की विशेष तैयारी।
सुलतानपुर से 30 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलेंगी।
लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, अयोध्या रूट पर सुविधा।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। छठ पर्व के मद्देनजर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। दीपावली और छठ पर रोडवेज बसों से यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए परिवहन विभाग ने अधिक दबाव वाले रूट चिन्हित किए हैं। त्योहारों के समय यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी।
छठ के समय लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली समेत अन्य इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पूर्वांचल के विभिन्न इलाकों में लौटते हैं। ऐसे में रोडवेज पर भी दबाव बढ़ जाता है।
इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की तरफ से जिले में तीस बसों की व्यवस्था की गई है। एआरएम सुरेश यादव ने बताया कि दीपावली की तैयारी पूर्व में की जा चुकी है।
छठ को ध्यान में रखते हुए तीस अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है। यह बसें लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, अयोध्या समेत अन्य रूट पर चलाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या में भी बदलाव भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में दो नवंबर से होगी धान की खरीद, पोर्टल पर 559 किसान कर चुके हैं आवेदन; MSP भी निर्धारित