विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर: अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने गई राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का टूटा पैर

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:59 AM (IST)

सुलतानपुर के रामपुर इमिलिया में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अवैध खनन की सूचना पर राजस्व टीम पर हमला

  2. नायब तहसीलदार का पैर टूटा, दो लेखपाल घायल

  3. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। कोतवाली नगर के रामपुर इमिलिया में सोमवार देर रात अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची राजस्व टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में तहसील सदर में तैनात नायब तहसीलदार का पैर टूट गया, जबकि दो लेखपाल भी चोटिल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और धरपकड़ शुरू कर दी है।

तहसीलदार अभिनव सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात रामपुर इमिलिया गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इस पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची।

मौके पर मौजूद लोगों ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर राजस्व टीम पर हमला कर दिया। घटना में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर टूट गया। जबकि दो अन्य लेखपाल चोटिल हुए हैं।

शिकायत पर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज

शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में सरकारी कार्य में बाधा, हमला और धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि एसओजी और अन्य टीमों को आरोपितों की तलाश में लगाया गया है। 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: खरगोन में जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला, आरआई और पटवारी गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।