विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: खरगोन में जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला, आरआई और पटवारी गंभीर रूप से घायल

Published: Sat, 24 Oct 2026 11:35 PM (IST)

मध्य प्रदेश के खरगोन में भूमि सीमांकन करने गई राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें राजस्व निरीक्षक और पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

भूमि सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों का हमला

भूमि सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों का हमला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भूमि का सीमांकन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। आरोपितों ने टीम को बंधक बनाकर मारपीट की।

राजस्व निरीक्षक (आरआई) अभिषेक जमरा का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पटवारी राजा कुमार के सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों को इंदौर रेफर किया गया है। पटवारी की हालत नाजुक बताई गई है।

भकलाय निवासी जितेंद्र परमार के आवेदन पर शनिवार को राजस्व टीम सीमांकन करने पहुंची थी। दोपहर ढाई बजे के करीब ग्रामीणों ने राजस्व टीम पर हमला किया। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थीं।

पुलिस ने चार नामजद सहित 29 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा, आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। राजस्व अमले ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक काम न करने की चेतावनी दी है।