विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर में शुरू होगी 400 नए दारोगा की ट्रेनिंग, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में तैयारियां पूरी

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:23 PM (IST)

सुलतानपुर के अमहट स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 1 दिसंबर से 400 नव चयनित दरोगाओं का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 1 दिसंबर से 400 नव चयनित दरोगाओं का प्रशिक्षण शुरू।

  2. नए आपराधिक कानूनों, फॉरेंसिक साइंस पर विशेष जोर दिया जाएगा।

  3. फायरिंग, ड्राइविंग के लिए आधुनिक सिमुलेटर स्थापित किए गए।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। अमहट स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में आगामी एक दिसंबर से चार सौ नव चयनित दरोगाओं का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। इसके लिए विद्यालय में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशिक्षण में शारीरिक के साथ ही मानसिक योग्यताएं विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

पीटीएस प्रमुख, एसपी ब्रजेश मिश्र ने बताया कि उप निरीक्षकों को प्रशिक्षण में तीन नए आपराधिक कानूनों के साथ ही फारेंसिक साइंस, साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराधों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है।

प्रशिक्षुओं के लिए फायरिंग, ड्राइविंग सीखने की नवीनतम प्रणाली के लिए सिमुलेटर स्थापित किए गए हैं। प्रशिक्षु फायरिंग और ड्राइविंग के साथ ही वास्तविक फील्ड प्रशिक्षण के साथ सिमुलेटर्स पर भी अभ्यास करेंगे जिससे उन्हें विपरीत परिस्थितियों में ड्यूटी करने में असुविधा न हो।

इसके अलावा हास्टल, क्लासरूम, मेस, मनोरंजन गृह, लाइब्रेरी, फीजियोथेरेपी कक्ष, माडल थाना, हॉस्पिटल आदि की व्यवस्था भी बेहतर कर दी गई है। आउटडोर और इनडोर प्रशिक्षण के लिए कुशल अध्यापक भी नियुक्त हैं। ब्रजेश मिश्र ने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं से आशा है कि अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे। अनुशासन तोड़ने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में दो साल से भारी वाहनों के आवागमन ने उधेड़ी सड़क, 80 से अधिक गांवों के लोगों का चलना हुआ दूभर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।