सुलतानपुर में दो गोकश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
सुलतानपुर के बंधुआ कला इलाके में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक गोकश फिरोज के पैर में ...और पढ़ें
HighLights
सुलतानपुर के बंधुआ कला में पुलिस-गोकश मुठभेड़ हुई।
एक गोकश फिरोज के दाहिने पैर में गोली लगी।
दो तमंचे और गोकशी के औजार बरामद किए गए।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बंधुआ कला इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में एक गोकश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से ही उसे पकड़ लिया।
दूसरा बदमाश भागने की फिराक में था उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह के मुताबिक बंधुआ कला पुलिस को देर रात सूचना मिली थी की दो लोग गोकशी करने जा रहे हैं। पुलिस टीम तलाश करते हुए हसनगंज-बीबीपुर मार्ग पहुंची तो दो संदिग्ध दिखे।
पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसकी पहचान फिरोज के रूप में हुई है।
उसका साथी अमजद घटनास्थल से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। फिरोज को हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में शिक्षक दंपती की हत्या का राज खुला, चोरी का विरोध करने पर हत्या; 34 हजार रुपये बरामद
