विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़: दिलीप हत्याकांड का तीसरा आरोपित गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:49 AM (IST)

सुल्तानपुर में दिलीप चौहान हत्याकांड के तीसरे वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

News Article Hero Image

संवादसूत्र जागरण, अखण्डनगर (सुल्तानपुर)। जौनपुर जिले के सरपतहा क्षेत्र निवासी दिलीप चौहान की हत्या के मामले में वांछित चल रहे तीसरे आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। शनिवार की रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सजमपुर अंडरपास के समीप हुई मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपित के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि दिलीप हत्याकांड के वांछित आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी।

शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश सजमपुर अंडरपास के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में जगदीशपुर साड़ी (थाना अखण्डनगर) निवासी आरोप चौहान पुत्र राजेश चौहान के बाएं पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

वहीं, मौके से जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र निवासी शिवम मिश्रा और दीपांशु सिंह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर को बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात: नगर निकायों में 'कपिवन' बनाएगा वन विभाग, लगेंगे फलदार पौधे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।