सुलतानपुर को बंदरों के आतंक से मिलेगी निजात: नगर निकायों में 'कपिवन' बनाएगा वन विभाग, लगेंगे फलदार पौधे
सुल्तानपुर में वन विभाग बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों में 'कपिवन' स्थापित करेगा। इन वनों में फलदार पौधे लगाए जाएंगे ताकि बंदर वहीं रहें, जिससे किसानों और नागरिकों को राहत मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
वन विभाग सुल्तानपुर में कपिवन स्थापित करने की पहल।
बंदरों के आतंक से किसानों, नागरिकों को मिलेगी राहत।
कपिवन में बंदरों के लिए फलदार पौधे रोपित होंगे।
संवादसूत्र, सुलतानपुर। किसान और नागरिकों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने शासन से प्रस्ताव मिलने के बाद नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में कपिवन स्थापित करने की पहल शुरू की है। विभाग इसके लिए नगर पंचायतों के सहयोग से कपिवन वन के लिए भूमि की तलाश करेगा।
बंदर कपिवन में ही रहे इसके लिए विभाग की ओर से इन वनों में फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिससे स्थापित किए जाने वाले इन वनों में बंदरों का बसेरा हो सके। विभाग की इस पहल से लोगों को बंदरों के आतंक से छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बंदरों के प्रकोप से टमाटर और मटर की खेती बंद चुके हैं किसान
मिश्रपुर पुरैना के किसान रवि शंकर, राम कुमार वर्मा, राम अवध वर्मा, मो. मुस्लिम, रिंकू दुबे आदि किसान टमाटर और मटर की अच्छी खेती करते थे। बंदरों के प्रकोप से इन किसानों ने अब टमाटर और मटर की खेती बंद कर दी है। भदैंया के हनुमानगंज, अभियाकला कला, अभिया खुर्द, मिश्रपुर पुरैना, महानपुर, पखरौली समेत कई गांवों में बंदरों की आमदरफ्त कुछ ज्यादा ही है।
इससे किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। विवेकनगर, शास्त्रीनगर, सीताकुंड, गोलाघाट,करौंदिया, पयागीपुर, नरायनपुर, लोको कालोनी, विनोबापुरी, चौक, दरियापुर, पंचरास्ता आदि मुहल्लों में प्रतिदिन बंदर झुंड में आते हैं। इनके प्रकोप से लोग छतों पर सामान डालने से बचते हैं। एक एक स्थान पर एक घंटे से अधिक समय तक रूकने से लोग बंदरों के जाने के बाद ही लोग राहत महसूस करते हैं।
यह भी पढ़ें- रायबरेली में कोहरे से निपटने की तैयारी: रोडवेज बसों में लगेंगे 'ऑल वेदर बल्ब', फॉग लाइट की जरूरत खत्म
शासन से कपिवनों की स्थापना के लिए शासन से प्रस्ताव आया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में इसकी स्थापना के लिए अधिशासी अधिकारी से सम्पर्क कर भूमि की तलाश कराई जाएगी। चार नगर पंचायतों और पालिका क्षेत्र में एक एक कपिवन स्थापित कराने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन वनों में गूलर आदि प्रजाति के फलदार पौधे रोपे जाएंगे। बीते वर्ष करौंदीकला में एक कपिवन की स्थापना कराई गई थी। -अमित सिंह प्रभागीय वनाधिकारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।