जगमग होगा सुलतानपुर का पयागीपुर चौराहा, 70 लाख की लागत से कराया जाएगा भव्य सौंदर्यीकरण
सुलतानपुर का पयागीपुर चौराहा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 70 लाख रुपये की लागत से जगमग होगा। अयोध्या मंदिर के कारण बढ़े यातायात को देखते हुए, दिसंबर से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होगा जिसमें बेहतर प्रकाश व्यवस्था और हरियाली शामिल है।
-1795249522432_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पयागीपुर चौराहे का 70 लाख रुपये से होगा सौंदर्यीकरण।
दिसंबर से शुरू होगा बेहतर प्रकाश व्यवस्था और हरियाली का काम।
अयोध्या मार्ग पर स्थित चौराहे की महत्ता बढ़ी, यात्रियों को सुविधा।
संवादसूत्र, सुलतानपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से पयागीपुर चौराहा जल्द ही जगमग होने वाला है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका की ओर से इसका टेंडर कराया गया है। डिजाइनर की ओर से मानचित्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने के बाद इस चौराहे से अयोध्या धाम, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ सहित अन्य राज्यों के लिए प्रतिदिन अनगिनत वाहन गुजरते हैं। अब रात में इस चौराहे से गुजरने वाले यात्रियों को अंधेरे से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
डिजाइनर की ओर से बनाया जा रहा है मानचित्र
पयागीपुर चौराहे का सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइनर की ओर से मानचित्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था के साथ ही चौराहे पर इंटरलाकिंग भी कराई जाएगी। चौराहा हरा भरा दिखे इसके लिए हवादार और सुगंधित पौधे भी रोपित किए जाएंगे। दीवारों पर उकेरे गए आकर्षक चित्रों को रंगों से भरकर उसमें नयापन लाया जाएगा। पयागीपुर के मनोज कुमार, संतोष कुमार, दिनेश ने बताया कि पयागीपुर चौराहे से प्रतिदिन अधिकारियों के साथ वीआईपी के वाहन गुजरते हैं।
अयोध्या में मंदिर बनने के बाद इस चौराहे की महत्ता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। अन्य राज्यों से इस रास्ते से अयोध्या के लिए जाने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीराम का दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करने के लिए इसी रास्ते से लौटते हैं। दोनों तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या की ओर जाती है। चौराहे के सौदर्यीकरण के बाद यहां की छवि का श्रद्धालुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नवम्बर 2025 में पयागीपुर चौराहे का सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद सौंदर्यीकरण कराने के लिए टेंडर कराया जा चुका है। चौराहे को रोशनी से खूबसूरत बनाया जाएगा। दिसम्बर माह से निर्माण शुरू हो जाएगा।- प्रवीन अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।