विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संडे को द्वारका एक्सप्रेसवे पर 12 बार रुकेगा ट्रैफिक, सुल्तानपुर फाटक भी बंद; गुरुग्राम पुलिस की एडवाइजरी जारी

Published: Fri, 20 Nov 2026 10:22 PM (IST)

गुरुग्राम में सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे फाटक मरम्मत के कारण शुक्रवार सुबह से रविवार तक बंद रहेगा, जिससे आवाजाही प्रभावित होगी।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने संडे के लिए जारी किया अलर्ट। फोटो: आर्काइव

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने संडे के लिए जारी किया अलर्ट। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सुल्तानपुर गांव के पास मरम्मत कार्य के चलते रेलवे फाटक शनिवार को बंद रखा जाएगा। वहीं, रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के एनपीआर-सीपीआर जंक्शन पर बिजली की हाईटेंशन लाइन हटाने के कार्य के दौरान यातायात को दिन में 12 बार रोका जाएगा।

यातायात पुलिस ने दोनों स्थानों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

रेलवे फाटक बंद, इन रास्तों से करें आवाजाही

गुरुग्राम-फरुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास स्थित रेलवे फाटक संख्या एलसी-4सी को शुक्रवार सुबह आठ बजे से रविवार तक बंद रखा जाएगा। रेलवे विभाग की ओर से यहां सड़क और रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जाएगी।

गुरुग्राम से फरुखनगर और झज्जर जाने वाले वाहन चालक चंदू से बादली तथा रामगोपाल कालेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का रास्ता अपना सकते हैं।

झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक भी झज्जर बाईपास, मुबारकपुर और रामगोपाल कालेज सुल्तानपुर के रास्ते पहुंच सकेंगे। फरुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन वजीरपुर, अनाज मंडी फरुखनगर अथवा बादली के रास्ते जा सकते हैं।

रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी रहेगा यातायात प्रभावित

दूसरी ओर, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से ग्लोबल सिटी परियोजना के तहत 400 केवी दौलताबाद-सेक्टर-72 बिजली लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है।

इसके लिए रविवार को एनपीआर-सीपीआर जंक्शन पर सड़क के ऊपर से गुजर रहे 12 कंडक्टर हटाए जाएंगे। इस दौरान सर्विस रोड, लिंक रोड के ओवरब्रिज और मुख्य द्वारका रोड पर यातायात करीब 10 मिनट के लिए 12 बार रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 20 किमी तक बस के आगे लटका रहा बुजुर्ग, पहिये के नीचे आने से मौत; ड्राइवर-कंडक्टर पर केस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।