सुलतानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपित समीर गिरफ्तार, बदमाश पर पहले से दर्ज हैं 11 मुकदमे
सुलतानपुर पुलिस ने 22 नवंबर को बंधुआकला में हुई गोकशी के फरार आरोपित समीर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। समीर पर गोकशी समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।

सुलतानपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण
HighLights
गोकशी के फरार आरोपित समीर को पकड़ा गया।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी।
समीर पर गोकशी समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बंधुआकला पुलिस ने गोकशी के मामले में आरोपित समीर को गुरुवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ बंधुआकला समेत अन्य थानों में गोकशी के साथ ही अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसका एक साथी मोईद बुधवार को जेल भेजा जा चुका है।
क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह बंधुआकला इलाके में गोकशी की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो गोवंशी पशु के अवशेष मिले थे। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की गई। बुधवार को इसी मामले में आरोपित मोईद को गिरफ्तार किया गया था। उसके अन्य साथियों की तलाश चल रही थी।
गुरुवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में शामिल एक अन्य आरोपित अलीगंज इलाके में है। पुलिस अलीगंज के ग्राम पड़वापुर स्थित नहर पटरी पर पहुंची तो एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया।
जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपित की पहचान अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित तकिया जमुवारी गांव निवासी समीर के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक समीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें- लखनऊ जेल में कैदी की आत्महत्या के मामले में दो कर्मचारी सस्पेंड, लापरवाही पर कार्रवाई
आरोपित के पास से रस्सी, चापड़, एक तमंचा, खोखा और एक कारतूस मिली है। घायल आरोपित को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।