सुलतानपुर कोर्ट ने सिपाही अमित अग्रहरि को दी जमानत, देश छोड़ने पर लगी रोक
रायबरेली में तैनात सिपाही अमित कुमार अग्रहरि को जानलेवा हमले के मामले में सुलतानपुर कोर्ट से चार शर्तों के साथ जमानत मिली है।

HighLights
सिपाही अमित अग्रहरि को जानलेवा हमले में जमानत मिली।
कोर्ट ने बिना अनुमति देश छोड़ने पर रोक लगाई।
गवाहों को धमकी न देने की शर्त भी रखी गई।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद रायबरेली में तैनात सिपाही अमित कुमार अग्रहरि को गुरुवार को कोर्ट ने चार शर्तों के साथ जमानत दी।
जिला जज सुनील कुमार ने बिना कोर्ट की अनुमति देश छोड़ने पर रोक लगाई है। कोर्ट ने सिपाही को गवाहों को धमकी नहीं देने, सुनवाई में सहयोग करने और कोई दूसरा अपराध नहीं करने की शर्त भी लगाई है।
डीजीसी क्रिमिनल पवन कुमार दुबे ने बताया कि अमित कुमार अग्रहरि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह धनपतगंज थाने के आरडीह मौजा पीरो सरैया गांव का रहने वाला है और फिलहाल रायबरेली जिले में तैनात है।
आरोप है कि अमित ने धनपतगंज थाने के एक गांव की युवती पर स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय अनैतिक बात करने का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर 1 जून 2026 को अमित ने अन्य आरोपितों के साथ मिलकर उसके पिता, भाई और परिजनों पर हमला किया।
आरोपितों ने हाकी, कुल्हाड़ी और फरसा से हमला किया था। युवती ने अमित अग्रहरि, शिवम, जगदीश, लल्लन, शनि, गोलू, दुर्गा प्रसाद की पत्नी और बेटी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत केस: पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, हाई कोर्ट ने चैट और CCTV को माना अहम