विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक में घुसी बाइक, व्यापारी की मौत; टांडा-बांदा हाईवे पर हुआ हादसा

Published: Sat, 14 Mar 2026 05:55 PM (IST)

सुलतानपुर में बांदा-टांडा राजमार्ग पर ओवरटेक के प्रयास में एक बाइक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक व्यवसायी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक से टकराई, भीषण हादसा।

  2. सुलतानपुर में व्यवसायी गगन सिंह की दुखद मौत।

  3. बांदा-टांडा हाईवे पर दो साथी गंभीर घायल।

संवाद सूत्र, जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। बांदा- टांडा राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम ओवरटेक के प्रयास में एक बाइक पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। दुर्घटना में एक व्यवसायी की मौत हो गयी। वहीं बाइक पर पीछे बैठे उनके दो अन्य साथी घायल हो गए।

कादीपुर के गगन सिंह पुत्र अवधेश सिंह, सचिन मिश्रा तथा सचिन तिवारी गिट्टी मोरंग का व्यवसाय करते हैं।शुक्रवार देर रात तीनों लोगों बौराजगदीशपुर में बन रहे गोदाम में ट्रक पहुंचा वहां से बाइक से सेमरी बाजार भोजन करने चले आये ।भोजन कर वापस लौटते समय बांदा- टांडा राजमार्ग पर बिरैता पाल्हीपुर के पास ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में आग चल रही ट्रक में पीछे से जा भिड़े।

दुर्घटना में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल 

दुर्घटना में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वाहन के भिड़ने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।चौकी इंचार्ज सेमरी दिनेश चंद्र सिपाहियों के साथ स्थल पर पहुंच तीनों घायलों को बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने गगन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल सचिन मिश्रा व सचिन तिवारी की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज सेमरी दिनेश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना परिवारजन को दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

आए दिन हो रही घटनाएं

टांडा-बांदा राजमार्ग फोरलेन न होने से इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दूरी अधिक होने की वजह से अधिक बड़े वाहन इस मार्ग पर चलते हैं। 20 दिन पूर्व दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई थी तथा दो लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- जेठानी को पीट रहा था जेठ, बचाने गई बहू को मारी गोली; पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार

तीन दिन पूर्व दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दिन हरिहरपुर मोड़ पर बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल हुए।