जेठानी को पीट रहा था जेठ, बचाने गई बहू को मारी गोली; पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित गिरफ्तार
कछौना में जेठ राजकुमार ने अपनी जेठानी को पीटते देख रोकने पर बहू मंजू की गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कछौना। बहू की हत्यारोपित जेठ को पुलिस ने मुठभेड़ मेेंं गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद उसने भाई को उसके पूरे परिवार को खत्म का मोबाइल पर संदेश भेजा था। उसी के सहारे पुलिस उस तक पहुंच गई और मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल भी हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
प्रतापपुर के मजरा टिकारी के राजकुमार ने शुक्रवार की शाम अपने छोटे भाई की पत्नी मंजू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंजू का दोष केवल इतना था कि उसने जेठानी को पीट रहे जेठ राजकुमार का विरोध किया था। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।
परिवार को मारने की धमकी
फिर देर रात उसने अपने भाई रामसेवक के मोबाइल पर आवाज में संदेश भेजा और उसके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। संदेश में रेल गाड़ी गुुजरी की आवाज आ रही थी। पुलिस उसी के सहारे पहुंची और सुठेना क्रासिंग के पास राजकुमार को घेर लिया।
यह भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर कल्लू अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार, आरोपित पर दर्ज हैं 16 मुकदमे
पुलिस से खुद को घिरा देखकर राजकुमार फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से राजकुमार घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।
