विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर कल्लू अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार, आरोपित पर दर्ज हैं 16 मुकदमे

Published: Sat, 14 Mar 2026 05:19 PM (IST)

रायबरेली में गदागंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर कल्लू गिरफ्तार।

  2. अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की गई।

  3. आरोपित पर कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। वाहन चेकिंग के दौरान गदागंज पुलिस ने 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। गदागंज थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी ने बताया कि शनिवार को महामाया चौराहा ग्राम जियायक चरुहार के पास हरचंदपुर के पूरे कतिकन मजरे शोरा गंगागंज निवासी दयाशंकर उर्फ कल्लू को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित गदागंज थाने में दर्ज एक मामले में फरार था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के पास एक अवैध असलहा, एक कारतूस व बाइक बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें- जेठ ने केरोसिन डालकर महिला को जिंदा जलाया, 9 साल बाद कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

आरोपित हरचंदपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हरचंदपुर, कोतवाली नगर, भदोखर, सरेनी व गदागंज में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।