विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: अयोध्या को चित्रकूट का सफर होगा और आसान, राम वन गमन पथ बनेगा सिक्स लेन; आदेश का है इंतजार

Published: Fri, 09 Feb 2024 09:49 AM (IST)

UP News अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाला राम वन गमन पथ अब छह लेन का बनेगा। समझा जा रहा ...और पढ़ें

अयोध्या को चित्रकूट का सफर होगा और आसान, राम वन गमन पथ बनेगा सिक्स लेन
अयोध्या को चित्रकूट का सफर होगा और आसान, राम वन गमन पथ बनेगा सिक्स लेन

संजय तिवारी, सुलतानपुर। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाला राम वन गमन पथ अब छह लेन का बनेगा। इसी कारण फोर लेन निर्माण की प्रक्रिया रोक दी गई। जल्द ही शासन स्तर से नया आदेश जारी होने की उम्मीद है। इसका इंतजार संबंधित विभाग व प्रशासन को है।

समझा जा रहा है कि रामलला के नव्य व भव्य मंदिर में विराजने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद के चलते यह निर्णय उच्च स्तर पर लिया गया है। लाखों भक्त रोजाना अयोध्या पहुंच रहे हैं। इधर से भी यूपी के कई जिलों के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य प्रांतों के लोग भी आ-जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए आवागमन होगा सुगम

बाहर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके, इस कारण मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। इस मार्ग को छह लेन में बदलने से रामनगरी से तीर्थराज प्रयाग व चित्रकूट तक श्रद्धालुओं का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।

शहर के बाहर से निकले मार्ग

फिलहाल, जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की ओर से अधिकारियों को कहा गया है कि मार्ग का नक्शा इस तरह से तैयार किया जाए कि वह शहर के बाहर से निकले। शासन से आदेश आने के बाद कार्य में तेजी आ जाएगी। मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि अयोध्या-प्रयागराज सिक्स लेन बनाने की बात संज्ञान में आई है।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan Ayodhya Visit: अम‍िताभ बच्‍चन 17 द‍िन बाद एक बार फ‍िर आ रहे अयोध्‍या, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे ये काम