यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amitabh Bachchan Ayodhya Visit: अमिताभ बच्चन 17 दिन बाद एक बार फिर आ रहे अयोध्या, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे ये काम
Amitabh Bachchan in Ayodhya अमिताभ बच्चन शुक्रवार को 17 दिन बाद एक बार फिर अयोध्या में होंगे। वह नामी आभूषण ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अयोध्या। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को 17 दिन बाद एक बार फिर अयोध्या में होंगे। वह नामी आभूषण विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के अयोध्या शो रूम का उद्घाटन करेंगे। वह दोपहर साढ़े तीन बजे सिविल लाइन स्थित कल्याण ज्वेलर्स के शो रूम का उद्घाटन करेंगे। वह सुबह करीब दस बजे यहां पहुंचेंगे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वह सीधे रामलला का दर्शन करने जाएंगे। रामलला का दर्शन कर वह मंडलायुक्त गौरव दयाल के यहां जाएंगे, जहां से दोपहर साढ़े तीन बजे शोरूम का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। अमिताभ शुक्रवार को ही वापस लौट जाएंगे।
तैयारी में जुटा प्रशासन
अमिताभ के अयोध्या दौरे की तैयारी में प्रशासन भी जुट गया है। मौनी अमावस्या होने के अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुट सकते हैं। अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों की बड़ी संख्या होने के कारण पुलिस-प्रशासन के समक्ष भीड़ नियंत्रण की दोहरी चुनौती रहेगी।
हजारों की संख्या में उमड़ सकते हैं फैंस
अमिताभ की एक झलक पाने के लिए सिविल लाइन स्थित शो रूम के आसपास भी हजारों की संख्या में लोग उमड़ सकते हैं। इसी के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: रामलला की सेवा में नियुक्त हुए चार प्रशिक्षु अर्चक, शुरू किया पूजा-पाठ
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: सिर्फ तीन महीने में तैयार हो जाएगा राम मंदिर का प्रथम तल, भजन-कीर्तन व प्रार्थना मंडप के शिखर तैयार
