विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ मनाने बिहार जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत; 16 घायल

By Pradeep SharmaEdited By: Sakshi Gupta
Published: Tue, 10 Nov 2026 11:04 AM (IST)

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

सड़क हादसे में एक की मौत।

सड़क हादसे में एक की मौत।

HighLights

  1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर।

  2. हादसे में एक मजदूर की मौत, सोलह घायल हुए।

  3. छठ पर्व के लिए दिल्ली से बिहार जा रहे थे मजदूर।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए।

सभी लोग छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से छह को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से 20 मजदूरों को लेकर बिहार जा रही ट्रैक्टर टाली को 118.8 किमी पर पीछे से ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रॉली में सवार मजदूर उछलकर दूर गिरे

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कूरेभार लाया गया।

चिकित्सक डॉ. जाहिर खान की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद सभी 16 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पर सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार भी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया की घायलों को बेहतर इलाज के लिया राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में THAR ने बाइक सवार चार दोस्तों को रौंदा, 3 की मौत; एक गंभीर हालत में कानपुर रेफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।