विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुल्तानपुर में रैगिंग से परेशान एमबीबीएस छात्र ने छोड़ी पढ़ाई, पांचवीं मंजिल से फेंकने के प्रयास का लगाया आरोप

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:50 AM (GMT+05:30)

सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग से परेशान होकर एक एमबीबीएस छात्र शुभम वर्मा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। छात्र ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्रों ने उसे पांचवीं मंजिल से फेंकने का प्रयास किया और कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई अप्रभावी रही।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एमबीबीएस छात्र शुभम वर्मा ने रैगिंग से पढ़ाई छोड़ी।

  2. वरिष्ठ छात्रों पर पांचवीं मंजिल से फेंकने का प्रयास का आरोप।

  3. कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई को छात्र ने बताया अप्रभावी।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। रैगिंग से परेशान मेडिकल छात्र शुभम वर्मा ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढाई छोड़ दी है। उनका आरोप है कि वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें पांचवीं मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। मुख्य वार्डन और एंबुलेंस सेवा ने फोन नहीं उठाया।

अयोध्या निवासी शुभम ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय एंटी रैगिंग निगरानी एजेंसी से कार्रवाई की मांग की है। शुभम के अनुसार, उन्होंने 12 सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज, दूबेपुर में प्रवेश लिया और 27 सितंबर से कालेज छात्रावास में रहने लगे।

चार और पांच अक्टूबर को वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें पांचवीं मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास किया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। कहा कि मुख्य वॉर्डन और एंबुलेंस सेवा ने फोन नहीं उठाया। बाद में मुख्य वॉर्डन ने उनके पिता से बेटे की मानसिक स्थिति ठीक न होने का दबाव बनाते हुए शपथपत्र मांगा।

प्राचार्य के आश्वासन के बाद शुभम फिर छात्रावास में रहने लगे। एक नवंबर को वर्ष 2025 बैच के दो वरिष्ठ छात्रों ने उनसे गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया। शिकायत पर कालेज प्रशासन ने दोनों छात्रों को 15 दिनों के लिए निलंबित किया, लेकिन यह कार्रवाई प्रभावी नहीं थी।

सुरक्षा कारणों से उन्हें सीट छोड़नी पड़ी। कालेज प्रबंधन ने शपथपत्र में स्वेच्छा से सीट छोड़ने का दबाव बनाया गया। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राचार्य डा. हरेंद्र कुमार ने कहा कि 23 नवंबर को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें विचार-विमर्श के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में शुरू होगी 400 नए दारोगा की ट्रेनिंग, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में तैयारियां पूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।