विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्‍याशी मेनका गांधी ने चुनाव में अब तक क‍ितने रुपए क‍िए खर्च, सामने आया ये आंकड़ा

Published: Wed, 22 May 2024 01:05 PM (IST)

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 23 मई को भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी प्रचार की कमान संभालेंगे। ...और पढ़ें

भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ।- फाइल फोटो
भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी ।- फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने मंगलवार को प्रचार-प्रसार में व्यय का विवरण निगरानी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सदस्यों ने तीसरा परीक्षण किया। मुख्य कोषाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के अनुसार भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी की ओर से 59 लाख 43 हजार 199 रुपए खर्च किए जाने का विवरण दिया गया है।

सपा उम्मीदवार राम भुआल निषाद ने 17 लाख 30 हजार 283, बसपा के उदराज वर्मा ने सात लाख 22 हजार 943 रुपये व्यय दिखाया है। गिरीश लाल 41632, अब्दुल माबूद 42422, जय प्रकाश 35360, डॉ. शिवशंकर इंडियन 50965, उदय राज वर्मा 29,500 व मो. आसिफ 31269 रुपए व्यय किए हैं। मतगणना के 25 दिन के भीतर शेष दिनों में किए गए खर्च के साथ पूरे चुनाव का व्यय विवरण प्रस्तुत करना होगा।

कल 11 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे वरुण

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 23 मई को भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी प्रचार की कमान संभालेंगे। एक दिन में पांचों विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर 11 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वरुण गांधी का पहला कार्यक्रम सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा में सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो सभी विधानसभा को कवर करते हुए शाम चार बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कार्यालय पर वरुण गांधी जिले के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में बढ़ेंगी मेनका की मुश्किलें! इस दिग्गज नेता ने थामा SP का दामन; 2014 में वरुण गांधी की जीत में था अहम योगदान

यह भी पढ़ें: परिवार के खिलाफ चुनाव प्रचार में नहीं उतरेंगे राहुल-प्रियंका, सुलतानपुर सीट पर वरुण गांधी की एंट्री