हड़ताल के पक्ष में नब्बे फीसद रेलकर्मियों ने किया मतदान
सुलतानपुर : सातवें वेतन आयोग को छलावा और केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए रेल कर्मच
सुलतानपुर : सातवें वेतन आयोग को छलावा और केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए रेल कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इसके लिए उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने तीन चरणों में मतदान कराया। मंगलवार की शाम वोटों की गिनती हुई। जिसमें नब्बे फीसद कर्मियों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया।
एनएफआइआर व यूआरएमयू के आह्वान पर सात, आठ व नौ फरवरी को सुलतानपुर उप मंडल के कर्मियों का रुख जानने के लिए मतदान कराया गया। जिसके तहत प्रथम चरण में जौनपुर सिटी से लम्भुआ तक के सभी स्टेशनों पर मतदान कराया गया। द्वितीय चरण में पीपरपुर से फैजाबाद के मसौधा रेलवे स्टेशन व अमेठी के मुसाफिरखाना से छदरौली रेलवे स्टेशनों पर कर्मियों ने वोट डाले। तीसरे व अंतिम चरण में मंगलवार को सुलतानपुर जंक्शन पर संगठन के शाखा अध्यक्ष बृजेश यादव की अगुआई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के समक्ष प्लेटफार्म नंबर एक पर कर्मियों ने मतदान किया। शाम को संगठन कार्यालय पर वोटों की गिनती की गई। जिसमें नब्बे फीसद कर्मचारियों ने हड़ताल के पक्ष में मत दिया है। अध्यक्ष यादव ने बताया कि कुल 1200 मतों में से 1100 लोगों ने वोट डाले। जिनमें 1080 लोगों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया। राजेंद्र यादव, लखनलाल मीना, अमित सिंह, मनोज कुमार सिंह, अनीता सिंह, रामचेत आदि मौजूद रहे।