विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेंगे सोनांचल के छह विद्यार्थी, राष्ट्रीय धरोहर को जानने का मिलेगा अवसर

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:12 PM (IST)

सोनभद्र के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिपरखंड के छह विद्यार्थी 8 सितंबर को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का शैक्षिक भ्रमण करेंगे।

राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेंगे सोनांचल के छह विद्यार्थी।

राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेंगे सोनांचल के छह विद्यार्थी।

HighLights

  1. सोनभद्र के छह विद्यार्थी राष्ट्रपति भवन का भ्रमण करेंगे।

  2. अमृत उद्यान का शैक्षिक भ्रमण 8 सितंबर को होगा।

  3. राष्ट्रीय धरोहरों को जानने का मिलेगा प्रेरणादायक अवसर।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) पिपरखंड के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पीकेआरसी बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण करने जाएंगे। विद्यार्थियों का यह विशेष शैक्षणिक भ्रमण आठ सितंबर को निर्धारित है।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका कल्याणी एस्कार्ट के रूप में रहेंगी। राष्ट्रपति भवन एवं अमृत उद्यान का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए न केवल आनंददायक, बल्कि ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव भी होगा।

इस अवसर के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय धरोहर, राष्ट्रपति भवन की गरिमा तथा अमृत उद्यान की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक विशेषताओं को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में पीएम आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी आवंटन सूची दे हड़पे 1.25 लाख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।