सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला से 30 हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपी किए गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस ने बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से 30 हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महिला से रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार आरोपित
HighLights
सोनभद्र में महिला से 30 हजार रुपये की लूट।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
लूटी गई रकम और मोटरसाइकिल बरामद हुई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से 30 हजार रुपये की लूट के तीन आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बाइक, लूट के 30 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक बरामद किया है।
सीओ घोरावल राजेश कुमार राय ने बताया कि चोरट निवासी रीता देवी अपनी सास, ससुर एवं गांव की अन्य महिलाओं के साथ ग्राम औराही स्थित इण्डियन बैंक से अपने आवास निर्माण के लिए 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। उसी दौरान पठका गांव मोड़ से लगभग 20-25 मीटर आगे पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने रुपये से भरा झोला छीनकर भागने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। जिनके पास से लूटे गए 30 हजार रुपये नगद एवं एक इण्डियन बैंक पासबुक बरामद की गई। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
पुलिस ने आरोपित शाहगंज थाना क्षेत्र के अठौना गांव निवासी कन्हैया लाल विश्वकर्मा, रामसुंदर पांडेय उर्फ रामू पांडेय, सदारी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिंटू का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा उर्फ पिंटू का आपराधिक इतिहास भी है। वह हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चंदौली जनपद के नाैगढ़, सोनभद्र के शाहगंज और करमा थाना में विभिन्न मामलों में पूर्व से मुकदमा दर्ज है।
रामसुंदर पाण्डेय उर्फ रामू पाण्डेय का भी आपराधिक इतिहास है। वह भी हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर छह मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे एसआई शेष नारायण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल इम्तियाज, कांस्टेबल गंगाचरन शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- सोनभद्र के सेमरिया बांध में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत, जानकारी के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।