विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र के सेमरिया बांध में मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत, जानकारी के बाद भी नहीं पहुंचा वन विभाग

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:17 PM (IST)

सोनभद्र के सेमरिया गांव में ग्रामीणों ने बांध में एक मगरमच्छ देखा, जिससे दहशत फैल गई।

वन विभाग को सूचना देने के बावजूद शाम तक कोई टीम रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।

वन विभाग को सूचना देने के बावजूद शाम तक कोई टीम रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।

जागरण संवाददाता, आसनडीह (सोनभद्र)। सेमरिया के ग्रामीणों ने बुधवार को बांध में मगरमच्छ देखा। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि शाम तक वन कर्मी उसके रेस्क्यू के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में दहशत की स्थित है।

बरसात के मौसम में भटक कर मगरमच्छ गांव के समीप बंधे तक पहुंच गया है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी है। ग्रामीण राजनारायण ने बताया कि मगरमच्छ ने अब तक सुअर और बकरी को शिकार बना चुका है। इस संबंध में रेंजर बभनी ने कहा कि सूचना मिली है, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी।

मगरमच्छ की सूचना के बाद से ग्रामीण बंधे की तरफ जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी बभनी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया की टीम गांव में भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील किया गया है।

यह भी पढ़ें- तालाब किनारे धूप सेंकते दिखा मगरमच्छ, दहशत में आए ग्रामीणों ने बताया- एक नहीं तीन-तीन हैं; वन विभाग अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।