विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहे सोनभद्र के मराजीदामर के ग्रामीण, स्थानीय लोगों ने की सड़क निर्माण की मांग

Published: Sat, 28 Nov 2026 12:09 PM (IST)

सोनभद्र के कोन विकासखंड स्थित मराजीदामर टोला आजादी के दशकों बाद भी मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में भारी परेशानी हो रही है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। विकासखंड कोन की ग्राम पंचायत रोरवा के मराजीदामर टोला के ग्रामीण आजादी के दशकों बाद भी मुख्य सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन के साथ स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों की शिकायत पर युवा मंच अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने टीम के साथ टोले का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से आपात स्थिति में एंबुलेंस तक पहुंचना मुश्किल है। सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ने का माध्यम है।

विकास तभी सार्थक होगा, जब अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी। इस मौके पर शुक्ला पटेल, महताब आलम, संतोष कनौजिया, रामफेर मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में फर्जी एडमिट कार्ड और नियुक्ति पत्र थमा 55 लाख ठगे, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।