विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में इंटरनेट बना सहारा: 14 दिन पहले मां से बिछड़े दो मासूम बच्चों को मिलाया; देखकर छलक पड़ीं आंखें

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:07 AM (IST)

सोनभद्र में 14 दिन पहले मां से बिछड़े दो मासूम बच्चे इंटरनेट मीडिया की मदद से अपने माता-पिता से मिल गए। चाइल्ड लाइन और पुलिस के सहयोग से यह भावुक पुनर्मिलन संभव हो पाया, जिससे परिवार में खुशी लौट आई।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 14 दिन पहले मां से बिछड़े थे दो मासूम बच्चे।

  2. इंटरनेट मीडिया और चाइल्ड लाइन ने की मदद।

  3. पुलिस व बाल कल्याण समिति ने कराया पुनर्मिलन।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। गोरखपुर से दो मासूम बच्चे अपनी मां के साथ अपने पिता से मिलने राबर्ट्सगंज के लिए चले। पिता यहां मजदूरी करता है। हिंदुआरी पहुंचने पर 14 नवंबर को दोनों बच्चे मां से बिछड़ गए। मां ने उनकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। उसी दिन क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दाेनों बच्चों के मिलने की जानकारी दी।

पुलिस की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम वहां पहुंचे और दोनों बच्चों को लाकर लोढ़ी अस्पताल परिसर में संचालित शिशु गृह में आवासित करा दी। चाइल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों की फोटो इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था। साथ ही अपना मोबाइल नंबर उस पर लिखा था ताकि किसी को दोनों बच्चों के बारे में जानकारी मिले तो वह उन्हें अवगत कराया।

इसी बीच दोनों बच्चों के माता-पिता को किसी ने उनकी तस्वीर मोबाइल पर दिखाई तो दोनों ने उनका नंबर लिया। फिर वे शीतला मंदिर पर तैनात सिपाही के पास पहुंचे। सिपाही ने उनके बताए नंबर पर फोन किया तो उन्होंने माता-पिता को साक्ष्य के साथ बाल कल्याण समिति कार्यालय पर बुलाया। उन्होंने बताया कि शनिवार को माता-पिता कार्यालय आए तो बाल कल्याण समिति के आदेश पर दोनों बच्चों को उनको सुपुर्द कर दिया।

14 दिन बाद बच्चों को सामने देखकर परिजनों की चिंता दूर हुई तो माहौल भावुक हो गया। अपनों के बीच पहुंचकर बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। बच्चों की सुरक्षित घर वापसी से परिवार में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान काउंसलर अमन सोनकर, अधीक्षिका पुष्पांजलि प्रजापति, स्टाफ नर्स कविता और केस वर्कर ममता ने भी सहयोग किया।

परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि कहीं कोई बच्चा अकेला, भटका हुआ या संकट में दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। आपकी एक सूचना किसी बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में मददगार हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में मानदेय, बीमा और इलाज को लेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।