विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में मानदेय, बीमा और इलाज को लेकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:13 PM (IST)

सोनभद्र में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आउटसोर्स कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज और बीमा सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 7 दिसंबर को पंचायतीराज निदेशालय और मंत्री आवास का घेराव करेंगे।

सोनभद्र में स्वच्छ भारत मिशन कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मानदेय बीमा इलाज की मांग।

सोनभद्र में स्वच्छ भारत मिशन कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मानदेय बीमा इलाज की मांग।

HighLights

  1. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कर्मचारियों ने सोनभद्र में किया कार्य बहिष्कार।

  2. मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज और बीमा की प्रमुख मांगें।

  3. मांगें न पूरी होने पर 7 दिसंबर को घेराव की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पंचायती राज विभाग के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को कार्य बहिष्कार किया।कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने, पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करने और 20 लाख रुपये का बीमा कराने की मांग की। महिला कर्मियों ने मातृत्व अवकाश समेत अन्य मांग उठाई। आठ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।

कंसलटेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बैनर तले कर्मचारियों ने डीपीआरओ कार्यालय समेत अन्य जगहों पर कार्य बहिष्कार किया। जिला कंसलटेंट किरण सिंह ने बताया कि कर्मचारी काफी समय से अपनी मांग रख रहे हैं लेकिन निदेशालय की हठधर्मिता के कारण उनको न्याय और सम्मान नहीं मिल पा रहा है।

संगठन इस न्याय और सम्मान की लड़ाई के लिए संवैधानिक तरीके से किसी भी सीमा तक जा सकता है। मानदेय गाइड लाइन के अनुसार तय करने और प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की मांग की गई है। अन्य मांगों में कर्मचारियों को पांच लाख तक का कैशलेश इलाज, 20 लाख का एक्सीडेंटल बीमा, क्यों कि मिशन के 33 कर्मचारी अब तक मृतक हो गए मगर उनके परिवार को कोई सहायता नहीं मिला।

उन 33 कर्मचारियों को लाभ दिया जाए जो अभी तक नहीं दिया गया है। चेताया कि मांग पूरी न होने पर सात दिसंबर को पंचायतीराज निदेशालय और पंचायतीराज मंत्री के आवास का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बताया क‍ि आगे भी अपनी मांगों को लेकर वह आवाज बुलंद करते रहेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।