सोनभद्र में लगेगा वृहद रोजगार मेला, टाटा मोटर्स और फ्लिपकार्ट समेत 50 कंपनियां देंगी नौकरी
सोनभद्र में 18 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ...और पढ़ें

इस सांकेतिक फोटो को एआई टूल गूगल जेमिनी से बनाया गया है।
HighLights
सोनभद्र में 18 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन।
लगभग 50 निजी कंपनियां देंगी विभिन्न पदों पर नौकरी।
टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, हिंडाल्को जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 18 नवंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर उरमौरा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 50 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू ने बताया कि रोजगार मेले में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रास कार्प), आईसीआईसीआई बैंक (एनआईआइटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सोनभद्र, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, उमोजा मार्केट प्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और सिपेट वाराणसी समेत करीब 50 कंपनियां शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षण और साक्षात्कार संबंधित कंपनियों के नियोजकों की ओर से मेला परिसर में ही लिया जाएगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग पूरी तरह निश्शुल्क है। किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।