सोनभद्र में लगेगा रोजगार मेला, 20 निजी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
सोनभद्र जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए 3 और 4 नवंबर को घोरावल और दुद्धी विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार ...और पढ़ें
-1793506179150_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
घोरावल में 3 नवंबर को आरआर पालीटेक्निक में मेला।
दुद्धी में 4 नवंबर को आईटीआई परिसर में रोजगार मेला।
लगभग 20 निजी कंपनियां करेंगी योग्य अभ्यर्थियों का चयन।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। तीन नवंबर को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के हिंदुआरी स्थित आरआर पालीटेक्निक परिसर में मेला लगेगा। वहीं चार नवंबर को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा।
दोनों स्थानों पर मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साह ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षण और साक्षात्कार संबंधित संस्थानों के परिसर में ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने और चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि अभ्यर्थियों को आने-जाने का यात्रा व्यय स्वयं वहन करना होगा।