सोनभद्र में 5 लाख रुपये और कार की डिमांड को लेकर विवाहिता को किया प्रताड़ित, 9 लोगों पर FIR
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित किया गया, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान हुआ।
-1763460361488_m-1793615143443_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दहेज में 5 लाख और कार की मांग।
विवाहिता को ससुराल वालों ने किया प्रताड़ित।
पति समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भड़कना गांव में ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के हरदहवा गांव निवासी नंदनी पासवान की शादी 23 अप्रैल 2024 को भड़कना गांव निवासी श्यामनारायण के साथ हुई थी।
नंदनी का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पति श्यामनारायण, ससुर कैलाश, सास फूलवंती देवी, जेठ रमेश पासवान, शिवप्रसाद व जयराम तथा जेठानियों कौशल्या देवी, रमिता उर्फ प्रीतम और उषा देवी पांच लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस उत्पीड़न के कारण उसके पेट में पल रहे चार माह के बच्चे को भी नुकसान हुआ। उसने महिला थाना और पन्नूगंज थाने में पहले भी शिकायत की थी। 20 सितंबर को महिला थाने में पंचायत के बाद विदाई हुई, लेकिन ससुराल पहुंचने पर उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
25 सितंबर को बीमार होने पर पति उसे अस्पताल ले गए और वहीं छोड़कर चले गए। पिता के पहुंचने पर वह मायके गई। उपचार के बाद पिता दोबारा ससुराल छोड़ आए, लेकिन तीन-चार दिन बाद फिर मायके पहुंचा दिया गया। पिता ने दोबारा पहुंचाया तो ससुराल वालों ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।