विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए बभनी में जमीन का सर्वे शुरू

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 07:35 PM (IST)

सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि सर्वे और भौतिक सत्यापन ...और पढ़ें

सोनभद्र के बभनी में विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का सर्वे शुरू, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा।

सोनभद्र के बभनी में विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन का सर्वे शुरू, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा।

HighLights

  1. बभनी में विंध्य एक्सप्रेस-वे भूमि सर्वे शुरू।

  2. भूमि अभिलेखों का भौतिक सत्यापन जारी।

  3. किसानों को उचित मुआवजा सुनिश्चित होगा।

जागरण संवाददाता, बभनी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर बभनी क्षेत्र में भूमि सर्वे और भौतिक सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। घघरी और सहगोड़ा ग्राम पंचायतों में राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर भूमि स्वामियों के अभिलेखों का मिलान कर रही है। इसका उद्देश्य भूमि अभिलेखों में दर्ज रकबे व स्वामित्व संबंधी त्रुटियों को समय रहते दुरुस्त करना है, ताकि अधिग्रहण के दौरान पात्र किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।

यूपीडा के प्रस्तावित रूट मैप के अनुसार करीब 333 किलोमीटर लंबा छह लेन ग्रीनफील्ड कारिडोर प्रयागराज बाईपास से शुरू होकर भदोही, मीरजापुर, वाराणसी और चंदौली होते हुए सोनभद्र पहुंचेगा। जिले में यह म्योरपुर-दुद्धी मार्ग और बनवासी सेवा आश्रम के बगल से होते हुए जामपानी, बभनी के घघरी व पोखरा गांव से गुजरकर छत्तीसगढ़ सीमा के परसाटोला में समाप्त होगा।

घघरी में हुए सत्यापन के दौरान लेखपाल राघवेंद्र, ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे। राजस्व टीम ने मूल खतौनी व पहचान पत्रों का मिलान किया। प्रशासन की कोशिश आपसी सहमति से बैनामा और मुआवजा प्रक्रिया पूरी कराने की है। मार्ग को मुख्य बाजारों से दूर रखने का उद्देश्य आबादी में भारी वाहनों का दबाव कम करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।