सोनभद्र में मगरमच्छ की आशंका वाले घाटों पर लगेंगे जाल, छठ पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
सोनभद्र में डाला छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, खासकर मगरमच्छ की ...और पढ़ें
-1794638685120_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
सोनभद्र में डाला छठ पर सुरक्षा के विशेष निर्देश।
मगरमच्छ की आशंका वाले घाटों पर लगेंगे सुरक्षा जाल।
जिलाधिकारी ने 188 प्रमुख घाटों पर निगरानी के दिए निर्देश।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। डाला छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर घोरावल क्षेत्र के उन पोखरों, नदियों और जलाशयों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी जहां मगरमच्छ की मौजूदगी की आशंका है। ऐसे घाटों पर उपयुक्त जाल लगाने के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं की जान जोखिम में न पड़े।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। जिले में 14 और 15 नवंबर को मनाए जाने वाले पर्व के लिए तहसीलवार 1,88 प्रमुख घाट चिह्नित किए गए हैं।
इनमें ओबरा के 60, दुद्धी के 65, राबर्ट्सगंज के 33 और घोरावल के 30 घाट शामिल हैं। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को संवेदनशील घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।
ओबरा क्षेत्र में रेणुका और सोन नदी के घाटों के निरीक्षण के लिए विशेष टीम गठित करने तथा जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा गया है। प्रभागीय वनाधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों के घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।