विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में बिना सर्जरी महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में छाई खुशियां

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:14 PM (IST)

सोनभद्र के घोरावल में नीलू ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जिससे उनके घर में खुशियां छा गईं।

आठवें महीने में जन्मे बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है, लेकिन वे स्वस्थ हैं।

आठवें महीने में जन्मे बच्चों का वजन कम होने के कारण उन्हें विशेष देखभाल में रखा गया है, लेकिन वे स्वस्थ हैं।

HighLights

  1. सोनभद्र में महिला ने सामान्य प्रसव से तीन बच्चों को जन्म दिया।

  2. आठवें माह में जन्मे बच्चों का वजन कम, विशेष देखभाल जारी।

  3. दो लड़के और एक लड़की, सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार निवासी राजेश किसान हैं। शुक्रवार को भोर में ऐसा हुआ की उनके घर में खुशियों की बहार आ गई। कारण की उनकी पत्नी नीलू ने एक अस्पताल में एक साथ एक या दो नहीं बल्कि तीन बच्चों को जन्म दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव, घर, रिश्तेदारों व अन्य परिचितों की ओर से बधाई आने लगी।

खास बात यह थी की बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। हालांकि आठवें माह में ही प्रसव होने के कारण तीनों बच्चों का वजन सामान्य से बहुत कम है। इसके कारण बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए देरशाम तक जार में रखा गया था।

बताया जा रहा है कि राजेश किसी के माध्यम से 26 वर्षीय पत्नी नीलू को प्रसव पीड़ा होने पर छपका स्थित पंचशील मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. अनुपमा मौर्य ने बताया कि नीलू ने शुक्रवार की भोर एक महिला ने सामान्य प्रसव से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बताया की एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना सामान्य ही है। इस तरह की स्थित 50 हजार से अधिक मामले में ही एक हो पाती है। हालांकि यह बहुत बड़ी बात नहीं है।

अगर भारत की बात की जाए तो एक साथ पांच बच्चों के जन्म का भी मामला रिपोर्टेड है। वहीं अगर पूरे विश्व की बात की जाए तो एक साथ आठ बच्चे भी पैदा हुए हैं। डॉ. अनुपमा ने बताया कि तीन बच्चे जो पैदा हुए हैं उसमें दो लड़के व एक लड़की शामिल है। दोनों लड़कों का वजन 1.8 व 1.8 किलोग्राम व लड़की का वजन मात्र 1.5 किलोग्राम ही है। वजन कम होने का करण समय पूर्व प्रसव माना जा सकता है।

वैसे सामान्य तौर पर बच्चों का वजन 2.9 किलोग्राम बेहतर माना जाता है। वैसे अगर नीलू का भी प्रसव नौवें माह में हुआ होता तो शायद वजन अधिक होता है। खैर, तीनों स्वस्थ हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।