विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में रोडवेज बस में चाय पिलाकर यात्री को किया बेहोश, पैसे लूटकर मंदिर में छोड़ा

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:18 PM (IST)

सोनभद्र में रोडवेज बस में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपित उसके 5,500 रुपये लूटकर उसे डाला स्थित एक मंदिर में छोड़कर फरार हो गए

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रोडवेज बस में यात्री को नशीली चाय पिलाई गई।

  2. जहरखुरानों ने यात्री से 5,500 रुपये लूटे और फरार हुए।

  3. बेहोश यात्री को डाला के मंदिर में छोड़कर भागे आरोपित।

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र)। क्षेत्रों में जहरखुरानों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। रोडवेज बस में सफर कर रहे मुर्धवा निवासी जयकुमार पांडेय को दो युवकों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

उनके बेहोश होते ही आरोपित करीब 5,500 रुपये लेकर उन्हें डाला स्थित एक मंदिर में छोड़कर फरार हो गए। करीब 12 घंटे बाद होश आने पर उन्होंने परिजनों से संपर्क किया। गुरुवार शाम घर लौटने के बाद उन्होंने पिपरी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बुधवार रात करीब नौ बजे जयकुमार आटो नहीं मिलने पर मुर्धवा जाने के लिए वाराणसी जा रही रोडवेज बस में सवार हुए थे। बस में पहले से मौजूद दो युवकों ने बातचीत के जरिए उनसे मेलजोल बढ़ाया। कुछ देर बाद दोनों उनके लिए चाय लेकर आए। चाय पीने के बाद वह अचेत हो गए। इसके बाद उनके साथ क्या हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं रही।

आरोप है कि जहरखुरान उनके पास रखे रुपये निकालकर उन्हें डाला के एक मंदिर में छोड़ गए। जयकुमार के रातभर घर नहीं पहुंचने पर पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुरुवार सुबह परिजनों ने पिपरी थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की सूचना दी।

इस बीच उनका मोबाइल फोन बंद होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जयकुमार का मोबाइल चालू हुआ तो उन्होंने परिजनों को फोन कर डाला में होने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर के जमुआर नाले पर सारसों का बसेरा, कलरव से गूंज रहा प्राकृतिक परिवेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।