शिवांगी ने बिना कोचिंग के UPSC परीक्षा में नौवीं रैंक लाकर लहराया परचम, बनेंगी असिस्टेंट जल भू वैज्ञानिक
शिवांगी दुबे ने बिना किसी कोचिंग के संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक हासिल की है।
-1792243402943_m.webp)
शिवांगी को यूपीएससी में नौवीं रैंक।
HighLights
शिवांगी दुबे ने यूपीएससी में नौवीं रैंक प्राप्त की।
बिना कोचिंग के हासिल की यह बड़ी सफलता।
केंद्रीय भूजल बोर्ड में बनेंगी सहायक जल भू वैज्ञानिक।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर राबर्ट्सगंज ब्लाक के पकरी गांव निवासी शिवांगी दुबे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा-2026 में शिवांगी ने अखिल भारतीय स्तर पर नौवीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन केंद्रीय भूजल बोर्ड में सहायक जल भू वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।
शिवांगी ने बताया कि उन्होंने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के सहयोग से प्राप्त की है। इससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। बताया कि उन्होंने उनकी स्कूली शिक्षा सोनभद्र से ही हुई। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।
उन्होंने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) में भी सफलता हासिल की और आइआइटी भुवनेश्वर, ओडिशा से पढ़ाई पूरी की। शिवांगी ने सीएसआइआर-यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान विषय में 95.77 परसेंटाइल प्राप्त किए।
