Move to Jagran APP

लहरपुर को छोड़कर सभी सीटों पर घटा मतदान प्रतिशत

सबसे अधिक मतदाता शहर में फिर भी वोटिग भी सबसे फिसड्डी रही सदर सीट।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM (IST)Updated: Fri, 25 Feb 2022 12:49 AM (IST)
लहरपुर को छोड़कर सभी सीटों पर घटा मतदान प्रतिशत

सीतापुर : विधानसभा चुनाव में चौथे चरण की मतदान प्रक्रिया में सीतापुर जिले की सभी नौ सीटों पर मतदान हो गया है। इस बार के मतदान पर नजर डालें तो एकमात्र लहरपुर ही ऐसी सीट है, जिस पर मतदान प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। शेष सभी विस क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत घटा। जिले में सेवता अव्वल रहा है जबकि दूसरे स्थान पर बिसवां है। लहरपुर में वर्ष 2017 की तुलना में .03 प्रतिशत मतदान बढ़ा है।

loksabha election banner

जिले में 10 लाख 56 हजार 642 मतदाताओं ने वोट नहीं किया है। यह आंकड़ा जिला प्रशासन का है। दरअसल, विधान सभा निर्वाचन के चौथे चरण में जिले में बुधवार को मतदान हुआ है। मतदान के बाद वोटिग के जो आंकड़े सामने आए हैं वे तमाम सवालों से घिरे हैं। जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले में कुल 66.36 प्रतिशत मतदान होने का दावा किया है, जबकि 2017 के चुनाव में जिले में मतदान का आंकड़ा 68.60 प्रतिशत था।

स्पष्ट है कि हम 2022 के चुनाव में पिछले निर्वाचन के आंकड़ों तक भी नहीं पहुंच पाए। हैरत की बात है कि जिले की अन्य सीटों की अपेक्षा सर्वाधिक वोटर सदर सीट में ही है। फिर भी यहां वोटिग का प्रतिशत सबसे कमजोर रहा है, जबकि मतदाता जागरूकता संबंधी जो भी कार्यक्रम हुए वह शहर में होते देखे गए। इसके बाद भी निर्वाचन आयोग के स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) का जादू मतदाताओं पर असर नहीं दिखा सका।

गांजरवासी प्रथम, बिसवां द्वितीय व महमूदाबाद तीसरे पर :

बुधवार को हुए मतदान में जिले में सर्वाधिक (70.96 प्रतिशत) वोटिग करने में वालों में गांजर इलाके की विधानसभा सेवता का रहा है। गांजरवासी मतदान करने के मामले में बधाई व सराहना के अधिकारी हैं। इन लोगों ने महमूदाबाद को पछाड़ा है।

2017 के चुनाव में महमूदाबाद के 72.32 प्रतिशत लोगों ने वोटिग में पहले स्थान पर थे। 2022 के मतदान में महमूदाबाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि दूसरा स्थान बिसवां के मतदाताओं ने बनाया है। 2017 के चुनाव में सेवता के लोगों ने वोटिग कर जिले में दूसरा स्थान सुरक्षित किया था।

मतदान कम होने पर बोले डीएम :

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज भी मानते हैं कि वोटिग कम हुई हैं। उनका कहना है कि सीतापुर सदर व महोली में मतदान कम हुआ है। बूथों पर मतदाताओं की भीड़ कम दिखी। हां, सेवता क्षेत्र के कुछ बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जरूर देखने को मिली थी। एक सवाल पर कहा, पंचायत चुनाव की बात दूसरी है जितना बड़ा चुनाव होता है लोगों की उत्सुकता उतनी कम हो जाती है। विधान सभा सीटों पर टिकट फाइनल होने में भी समय लगा तो इतना बढि़या संपर्क नहीं हो पाया। कहा, जिन सीटों पर पुराने लोग चुनाव लड़ रहे थे वहां मतदाताओं से उनका पहले और अच्छे से संपर्क रहा। इसलिए उन सीटों पर अच्छा मतदान रहा है।

2022 में मतदान के आंकड़े

विस क्षेत्र - कुल मतदाता - पड़े वोट - प्रतिशत

महोली - 378716 - 249650 - 65.92

सीतापुर - 399067 - 231339 - 57.97

हरगांव -326667 - 221872 - 67.92

लहरपुर - 354439 - 239388 - 67.54

बिसवां - 337724 - 236069 - 69.90

सेवता - 314092 - 222880 - 70.96

महमूदाबाद - 315617 - 219101 - 69.42

सिधौली - 355051 - 243068 - 68.46

मिश्रिख - 359346 -220710 - 61.42

कुल - 3140719 - 2084077 - 66.36 2017 में मतदान के आंकड़े

विस क्षेत्र - कुल मतदाता - पड़े वोट - प्रतिशत

महोली - 351865 - 241803 - 68.72

सीतापुर - 378789 - 233709 - 61.70

हरगांव - 310157 - 221021 - 71.26

लहरपुर - 339723 - 229348 - 67.51

बिसवां - 317156 - 227772 - 71.82

सेवता - 296483 - 214205 - 72.25

महमूदाबाद - 290911 - 210394 - 72.32

सिधौली - 329152 - 232431 - 70.62

मिश्रिख - 344927 - 219410 - 63.61

कुल - 2959163 - 2030093 - 68.60 2012 के चुनाव में मतदान के आंकड़े

विस क्षेत्र - मतदान प्रतिशत में

महोली - 67.26 -

सीतापुर - 57.53

हरगांव - 69.67

लहरपुर - 65.73

बिसवां - 67.96

सेवता - 66.90

महमूदाबाद - 70.41

सिधौली - 66.64

मिश्रिख - 58.88 2007 के चुनाव में मतदान के आंकड़े

विस क्षेत्र - मतदान प्रतिशत में

सीतापुर - 45.38 -

हरगांव - 50.66

लहरपुर - 52.73

बिसवां - 58.58

महमूदाबाद - 59.11

सिधौली - 50.94

मिश्रिख - 50.53

मछरेहटा - 47.79

बेहटा - 54.54


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.