सीतापुर में खेत और तालाब में मिले दो मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
सीतापुर में खेत और तालाब में दो मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग ने दोनों मगरमच्छों को सुरक्षित पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ा।
-1794034279650_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
महोलीया गांव के खेत में छह फीट का मगरमच्छ मिला।
करनापुर के तालाब में दूसरा मगरमच्छ मिलने से दहशत।
वन विभाग ने दोनों मगरमच्छों को घाघरा नदी में छोड़ा।
संवाद सूत्र, महराजनगर (सीतापुर)। सकरन के महोलिया गांव के पास खेत में करीब छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को पकड़ा गया। वन दारोगा राजकुमार सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह करीब छह फीट लंबा है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी के बहाव के साथ मगरमच्छ खेत तक पहुंच गया। टीम ने उसे चहलारी घाट पर घाघरा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया है।
महमूदाबाद के सदरपुर के करनापुर में तालाब में ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम इसे अफवाह बताकर वापस लौट आई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर तालाब का पानी बाहर निकाला। पानी निकलने पर तालाब में मगरमच्छ दिखा। इसके बाद फिर वन कर्मी पहुंचे। वन रेंजर नावेद सिद्दीकी ने बताया कि तालाब में मिले मगरमच्छ को पकड़कर चहलारी घाट के पास घाघरा नदी में छोड़ा गया है।