Sitapur Accident: सीतापुर में ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, छह की मौत और सात लोग घायल
Sitapur Accident: यह लोग बरिगांवा के रहने वाले हैं। हरदेाई के रायपुर मठिया से मुंडन करवाकर लौट रहे थे।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम और सड़क को कराया जा रहा खाली
HighLights
हरदेाई के रायपुर मठिया से मुंडन करवाकर लौट रहे थे सीतापुर
ट्रक की तेज टक्कर से पलट गई ट्रैक्टर-ट्राली
जागरण संवाददाता, सीतापुर । धनतेरस पर जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना से धनतेरस पर माहौल शोकाकुल है। यहां से पिसावां के पिहानी मार्ग पर शुक्रवार शाम कोल्हाघाट पुल के पास ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी।
ट्रक की तेज टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से इस पर सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह लोग बरिगांवा के रहने वाले हैं। हरदेाई के रायपुर मठिया से मुंडन करवाकर लौट रहे थे।
इंस्पेक्टर, मोहाली, नागेंद्र चौबे ने बताया कि हरदोई की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर इलाके में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर की छतरी, चालक की मौत
बिसवां देहात में खेत को समतल करने के दौरान ट्रैक्टर की छतरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसमें चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा झुलस गया। घटना की वजह हाईटेंशन लाइन का नीचे होना बताई जा रही है। बिसवां वितरण खंड के सिधौली मार्ग फीडर को जाने वाली लाइन के तार ढीले होने के लटक रहे हैं।
खेत से लाइन की दूरी करीब दस से 12 फीट ही है। शुक्रवार को मोचकला के आयुष ट्रैक्टर से अपने खेत की मयाई कर रहे थे। गांव के आनंद सागर सरावन पर बैठे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर की छतरी में हाईटेंशन लाइन टकरा गई। इससे ट्रैक्टर में करंट उतर आया ओर चालक आयुष की मौत हो गई। जबकि, आनंद सागर झुलस गए। आनंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां में इलाज किया जा रहा है।