विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूफिया ने अंजली बनकर विजय से रचाई शादी, सनातन रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया विवाह

By Durgesh DwivediEdited By: Shivam Yadav
Published: Wed, 06 Dec 2023 01:40 AM (IST)

मंदिर में मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू लड़के से शादी कर ली। हिंदू रीति रिवाज से टिकरा मंदिर ...और पढ़ें

टिकारा मंदिर हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधता प्रेमी युगल: जागारण
टिकारा मंदिर हिंदू रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधता प्रेमी युगल: जागारण

संवाद सूत्र, सीतापुर। मंदिर में मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू लड़के से शादी कर ली। हिंदू रीति रिवाज से टिकरा मंदिर में विवाह कराया। विजय व सूफिया दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

दोनों ने मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। लड़की ने सनातन धर्म अपनाते हुए नाम बदलकर अंजली रख लिया है। बजरंग दल के जिला संयोजक आशुतोष वर्मा की देखरेख में शादी हुई। 

उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी नौ शादियां करा चुके हैं। जिला सुरक्षा प्रमुख नरेंद्र कुमार, बिसवां प्रखंड अध्यक्ष राम अकबाल, सांडा प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, बिसवां प्रखंड संयोजक रामसागर, सांडा प्रखंड संयोजक राजपाल दुर्गा, बिसवां प्रखंड दुर्गा वाहिनी राम लली आदि थी।

यह भी पढ़ें: मर्चेंट नेवी में कैप्टन ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, शादी में शाम‍िल होने के ल‍िए दुबई से आए थे अलीगढ़

यह भी पढ़ें: होटल में रंगरलियां मनाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, कोई कर रहा था पीछा; पीछे से पहुंच गए लड़की के घर वाले, फिर…