विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होटल में रंगरलियां मनाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, कोई कर रहा था पीछा; पीछे से पहुंच गए लड़की के घर वाले, फिर…

By Raghvendra Chandra ShuklaEdited By: Shivam Yadav
Published: Tue, 05 Dec 2023 09:42 PM (IST)

यूपी के संभल जिले में एक युवक को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने पीट दिया। जानकारी के मुताबिक रजपुरा थाना ...और पढ़ें

होटल में रंगरलियां मनाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा। फोटो- प्रतीकात्मक।
होटल में रंगरलियां मनाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा। फोटो- प्रतीकात्मक।

संवाद सूत्र, गवां। यूपी के संभल जिले में एक युवक को उसकी प्रेमिका के घरवालों ने पीट दिया। जानकारी के मुताबिक, रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में स्थित एक नामचीन कंपनी की फ्रेंचाइजी वाले होटल में मंगलवार की शाम विवाद हो गया। 

यहां प्रेमी युगल पहुंचे। कोई उनका पीछा कर रहा था और होटल में रूकने के बाद स्वजन को बुला लिया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई।

भीड़ को एकत्रित होते देख परिजन युवती को अपने साथ लेकर बिना किसी कार्रवाई के चले गए। युवक अमरोहा जनपद तथा युवती बुलंदशहर जनपद की है।

होटल स्वामी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट का कोई मामला नहीं है। युवती के परिजन आए थे। वह युवक व युवती को अपने साथ लेकर गए हैं। थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि इस प्रकार की हमें कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: UP News: कक्षा दो के छात्र ने कर ली खुदकुशी, पिता बोला- अफसर बनाना चाहते थे मगर...; वजह जान रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: 'शादी करूंगी तो अपने प्रेमी से वरना कर लूंगी आत्‍महत्‍या', 24 घंटे से BF के घर पर डेरा डाले बैठी प्रेमि‍का ने दी धमकी