विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर के तीन होनहारों का कमाल, अब यूपी विधानसभा में गूंजेगी इनकी आवाज

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:05 AM (IST)

सीतापुर में 'माय भारत' द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में 60 से अधिक युवाओं ने 'नशा मुक्त युवा' विषय पर विचार रखे। अलख कांत श्रीवास्तव, अमन कुमार त्रिपाठी और दृष्टि गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीतापुर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन।

  2. 'नशा मुक्त युवा' विषय पर 60 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

  3. तीन विजेता उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीतापुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संवाद सूत्र, सीतापुर। विधानसभा लखनऊ में एक बार फिर जनपद के युवाओं की आवाज गूंजेगी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत माय भारत की ओर से आरएमपी महाविद्यालय में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन हुआ। विकसित भारत यंग लीडर डायलाग 60 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत विषय पर पर विचार रखे।

युवा संसद में प्रथम स्थान पर अलख कांत श्रीवास्तव, द्वितीय अमन कुमार त्रिपाठी, तृतीय दृष्टि गुप्ता रहीं। तीनों विजेता विधानसभा उत्तर प्रदेश में सीतापुर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करेंगे। अमन इससे पूर्व भी दो बार विधानसभा में युवा संसद में प्रतिभाग कर चुके हैं और लगातार तीसरी बार शामिल होंगे। अलख दूसरी बार प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के तहत पांच सदस्यीय निर्णायक समिति में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. जितेंद्र कुमार, खून-खुन जी गर्ल्स पीजी कालेज के डा. सत्यम तिवारी, अवनेंद्र विक्रम सिंह, आलोक कुमार मिश्र, अनुराग तिवारी शामिल रहे। प्राचार्य डा. रजनीकांत श्रीवास्तव, जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सीतापुर की क्रांतिकारी कलम: अवधी के विद्वान कवि श्रीकांत शर्मा 'कान्ह', कविताओं से जगाई आजादी की अलख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।