सीतापुर में मौसम का बदला मिजाज, सुबह छाया कोहरा और शाम को गिरने लगी ओस
सीतापुर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, सुबह हल्की धुंध और शाम को ओस गिरने से ठंडक बढ़ गई है।

तापमान में गिरावट के साथ लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है, जिससे दिनचर्या में बदलाव आ रहा है।
HighLights
सीतापुर में सुबह हल्की धुंध, शाम को ओस गिर रही है।
मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।
लोगों ने ठंडक से बचने के लिए हल्के गर्म कपड़े पहने।
संवाद सूत्र, सीतापुर। मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हो रही है तो शाम ढलते ही ओस की बूंदें ठंडक का अहसास कराने लगी हैं। गुरुवार को सुबह आसमान में हल्की धुंध छाई रही।
सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव का असर अब साफ नजर आने लगा है। सुबह देर तक वातावरण में हल्की धुंध बनी रहने से दृश्यता भी कुछ कम रही। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण धूप की तपिश सामान्य बनी रही।
शाम होते ही तापमान में गिरावट का अहसास होने लगा। खुले स्थानों, खेतों और घास पर ओस की बूंदें दिखाई देने लगी हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। सुबह की सैर करने वाले लोग अब हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं।